सरूरपुर पुलिस चैकी पर किया गया तबादला
चौकी इंचार्ज का शाॅल औढ़ाकर किया अभिनन्दन
बागपत। विपुल जैन
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी इंचार्ज सचिन कुमार का तबादला सरूरपुर पुलिस चौकी पर कर दिया गया।
व्यापार संघ अग्रवाल मंडी टटीरी के कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में एक कार्यक्रम रखा और उन्हें शाॅल व मिठाई खिलाकर विदाई दी। इस मौके पर व्यापार संघ टटीरी के महामंत्री अंकुर पंडित ने सचिन कुमार के कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कहा कि वह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति है। उन्होंने अपने मृदु व्यवहार से सभी को एक साथ जोड़े रखा। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर जो कार्य किये है, उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर पुरा महादेव मंदिर समिति के सचिव संजीव शर्मा, आशु गोयल, रोहित गोयल, राजीव गोयल सभासद आदि थे।

If you have any doubts, please let me know