घिटौरनी दिल्ली की टीम ने जमाया ट्राॅफी पर कब्जा | NMPK Media @Baghpat

0
निठौरा गांव में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
भाजपा नेता नरेश वर्मा ने किया विजेता टीम को पुरस्कृत

बागपत। विपुल जैन
निठौरा क्रिकेट क्लब के सौजन्य से निठौरा गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
भाजपा नेता सतपाल प्रधान एवं चाहत प्रधान के सौजन्य से हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में भाजपा वरिष्ठ नेता एवं खेकड़ा देहात के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। घिटौरनी दिल्ली व गढ़ी कलंजरी गांव की टीम के बीच क्रिकेट का रोमांचक मैच खेला गया। इसमें घिटौरनी दिल्ली की टीम ने फाइनल मैच जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। जबकि गढ़ी कलंजरी की टीम दूसरे स्थान पर रही। भाजपा नेता नरेश वर्मा ने अपने हाथों से विजेता टीम को 31 हजार रूपये की नगदी व एक ट्राॅफी तथा उपविजेता टीम को 21 हजार रूपये की नगदी व एक ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया और उन्हें आगे ओर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पेपला गुर्जर, नवीन दिल्ली पुलिस, सरजीत नागर, चिन्टू यादव, राजेन्द्र कसाना, प्रताप पहलवान आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top