रालोद कार्यकर्ताओं ने पांची चौराहे पर लगाया जाम | NMPK Media @Baghpat

0
कृषि कानून किसी भी दशा में स्वीकार नहीं: रामवीर
कानून को वापस न लेने तक किसान करते रहेंगे विरोध

बागपत। विपुल जैन
कृषि कानूनों के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने हजारों किसानों के साथ ढिकौली-पांची चौराहे पर जाम लगाया और केन्द्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
समाज सेवी रामवीर ढाका ने बताया कि पांची, ढिकौली, सांकलपुट्ठी, मंसूरपुर, ललियाना, ओगटी व सिखैड़ा गांव के किसान सुबह ही ढिकौली-पांची चौराहे पर पहुंच गये थे और उन्होंने यहां पर पूरा मार्ग जाम कर दिया। कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये कृषि कानूनों को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा और जब तक केन्द्र सरकार इन कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक किसान इसका विरोध करते रहेंगे। इस मौके पर ढिकौली के प्रधान जयकुमार, पांची के प्रधान सुभाष त्यागी, मंसूरपुर के प्रधान करण सिंह, सांकलपुट्ठी के प्रधान राममेहर सिंह, सिखैड़ा के प्रधान जयकुमार, महरमपुर के पूर्व प्रधान राजेन्द्र, केहरका के प्रधान जयवीर त्यागी, अमित शर्मा, विनय प्रताप सिंह, डाॅ अजय, बाबा सतवीर, महक सिंह डाॅयरेक्टर, हरदीप सिंह, महक सिंह दरोगा आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top