हिन्दू समाज की एकता के लिए समर्पित किया राजपाल सिंह ने अपना जीवन : मनोज | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज आर्य एडवोकेट ने कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले बहुत ही सम्मानित व्यक्ति मास्टर राजपाल सिंह सूद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। 
कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन हिंदू समाज की एकता और उत्थान के लिए समर्पित किया। वह कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के बहुत ही सम्मानित व्यक्ति थे। समाज के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्होंने ईश्वर से उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top