राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने पुष्पांजलि के साथ की भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित।

Admin
0

एनएमपीके संवाददाता। शनिवार को कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए भारतीय सेना के प्रथम सी डी एस विपिन रावत व अन्य सभी सेना अधिकारियों को राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ परिवार द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी |

  इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक श्री श्योनाथ सिंह प्रजापति, प्रदेश उपाध्याय श्री उमेश चन्द्र प्रजापति, श्री शीशराम प्रजापति प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला सचिव अमरोहा श्री ओमप्रकाश प्रजापति, श्री सुरेश प्रजापति प्रजापति नगर सचिव- गजरौला, श्री हो राम सिंह प्रजापति, हरी राम प्रजापति,, सौरभ प्रजापति युवा जिला सचिव आदि उपस्थित रहे |

  इस अवसर पर उमेश चन्द्र प्रजापति ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देश की अपूर्णीय क्षति हुई है देश का एक जाबांज अफसर हमारे बीच से अचानक चला गया |

   राष्ट्रीय संयोजक श्री श्योनाथ सिंह प्रजापति ने अत्यंत दुखी मन से कहा कि स्वo रावत के नाम से शत्रु की हवाई उडती थी देश ने यकायक एक वीर खो दिया हम उनके और उनके साथ शहीद हुए सभी अफसरों को नमन् करते हुए ईश्वर से कामना करते हैं कि ईश्वर उन सभी की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें | तथा देश वासियों को इस अप्रत्याशित दुख से उबरने की शक्ति प्रदान करें.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top