दुबई में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बागपत के युवा समाजसेवी अमन कुमार।
बागपत। प्रतिभा के बल पर हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। "यदि कुछ करने का जज्बा हो, सकारात्मक सोच हो और लगातार सुधार करते रहो तो आप सफलता के मुकाम को हासिल कर सकते है", ये कहना है युवा समाजसेवी अमन कुमार का।
शुक्रवार को बागपत के ट्योढी गांव के प्रतिभाशाली बेटे अमन कुमार को दुबई में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन अरब यूथ इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशन 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस सम्मेलन में वैश्विक स्तर के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और मानवता को बेहतर बनाने के लिए अपने अपने विचारों को रखा जाएगा। भारत से केवल युवा समाजसेवी अमन कुमार को प्रतिनिधि चुने जाने पर पूरे जिले में खुशी फैली हुई है।
उन्होंने इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण की और मात्र 19 वर्ष की आयु में अपनी अंतरराष्ट्रीय संस्था थिंक डिफरेंट ग्लोबल के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबिलिटी संबंधित लक्ष्यों पर कार्य कर रहे है जिसमे उनके सैकड़ों कार्यकर्ता अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य विभिन्न देशों में भी संस्था के अभियानों का प्रतिनिधित्व कर रहे है। बागपत क्षेत्र में नेहरू युवा केंद्र और क्लाइमेट वॉरियर्स इंडिया जैसी संस्थाओं के साथ मिलकर भी वो सामाजिक अभियानों में अपनी भूमिका अदा कर रहे है जिसके लिए उनको ट्योढी से उभरे अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ० रामकरण शर्मा, इंटर कॉलेज सरूरपुर खेड़की के प्रधानाचार्य श्री राजवीर सिंह और बागपत के जिलाधिकारी व आईएएस ऑफिसर श्री राजकमल यादव ने भी हमेशा प्रेरित किया है।
हाल ही में उन्होंने जिला महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती शालू, महिला एवं बाल कल्याण संरक्षण अधिकारी श्रीमती दीपांजलि, जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री अरूण तिवारी आदि से भी अपने एनजीओ के संबंध में मुलकात की है। गौरतलब है कि उनको हिमाचल प्रदेश में उत्कृष्ट सम्मान - शिक्षा रत्न पुरुस्कार 2021 और महाराष्ट्र में यंग ट्रांसफार्मर अवार्ड 2021 से भी सम्मानित किया जा चुका है जो पूरे जिले के लिए एक गौरव की बात है।
If you have any doubts, please let me know