बागपत। विपुल जैन
निबाली गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू की सफलता व कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए शाम को 5 बजे यहाँ की महिलाओ, छोटे छोटे बच्चों, पुरुषों, बुजर्गों व युवाओं ने जमकर ताली बजाई।
देश के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनता ने जनता कर्फ्यू को अपना समर्थन दिया और प्रधानमंत्री के आदेश पर कोरोना वायरस जैसी भयंकर बीमारी के संक्रमण से बचने को अपने घरों की छतों पर, खिड़कियों पर, दरवाजों पर तथा सड़कों पर खड़े होकर घंटे घड़ियाल व बर्तन बजाये। साथ ही ताली व थाली बजाकर जनता कर्फ्यू में सहयोग करने वाले सैनिकों, पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों व अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर समाज सेविका ज्योति शर्मा ने कहा कि आज देश की जनता ने हिन्दू-मुस्लिम का भेदभाव व अमीर-गरीब का भेदभाव भुलाकर यह साबित कर दिया है कि मुसीबत की घडी में हम सब लोग एक-दूसरे के साथ है और मिलकर किसी भी समस्या ओर बीमारी का सामना कर सकते है। इस मौके पर जयभगवान शास्त्री, श्री भगवान शर्मा, अनिल, रविंद्र, सोनू, जॉनी, तन्नू, मन्नू, गोगो, शशिकांत शर्मा आदि थे।
Good
जवाब देंहटाएं