गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि । NMPK Media @Baghpat

Admin
1
बागपत। विपुल जैन 
अग्रवाल मंडी टटीरी में ठाकुर कम्युनिटी बागपत की ओर से गलवान की घाटी में शहीद हुए जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। वही दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई और चाइना की चीजों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। 
इस मौके पर एडवोकेट मनोज कुमार आर्य ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में पनप रहे ग्रुपिज्म के खिलाफ जनता में आक्रोश है।सुशांत सिंह को जिन लोगों ने राजपूत शब्द हटाने के लिए विवश किया था, उन लोगो पर कार्यवाही होनी चाहिए। ठाकुर कम्युनिटी के बागपत अध्यक्ष प्रयाग राणा ने कहा कि आज पूरे देश में राजपूतों पर अत्याचार ढहाये जा रहे हैं। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। किसी की हत्या हो रही है तो किसी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, इसलिए इस कांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए। 
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश कुशवाह, जिला मंत्री भाजपा सुधीर कुशवा, पहलाद सिंह, राजेंद्र सिंह, नीरज कुमार, अनिल गांधी, यशपाल सभासद, गौरव मितली, राजेश मीतली, दीप खट्टा, नितिन सिंह दाहिमा खट्टा अध्यक्ष करणी सेना,  सागर चौहान, अक्षय चौहान सिसाना, तुषार खट्टा ,अभिषेक मितली ,वरुण पंडित, राहुल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

1टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें
To Top